Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन

0 173

सी के पारे रायसेन

मध्य प्रदेश में  समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस बार किसानों को गेहूं के लिए 2585 रुपए प्रति कुंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा । 26-27 उपार्जन वर्ष के लिए किसान 7 फरवरी से 7 मार्च 26 तक अपना पंजीयन कर सकते हैं। राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के पंजीयन के लिए कुल 3186 केंद्र बनाये है। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। किसान ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में बने सुविधा केन्द्रों के साथ सहकारी समितियां, सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रो पर उपलब्ध रहेगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

सिकमी, बंटाईदारों, कोटवार एवं वन पटाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इसी श्रेणी के साथ शत प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

7 फरवरी से प्राथमिक सहकारी संस्था रायसेन द्वारा पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 7 फरवरी से 7 मार्च 26 तक किसानों के पंजीयन किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811