Let’s travel together.

 2910 यात्री कर सकेंगे सफर एक मेट्रो ट्रेन में… रफ्तार होगी 80 किमी प्रति घंटा

87

भोपाल । मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का भोपाल और इंदौर में तेजी से काम चल रहा है, ताकि दोनों शहरों में अगस्त-सितम्बर तक प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रायल रन लिया जा सके। अभी प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भी पटरियां बिछाने से लेकर ट्रायल रन की तैयारियां की जा रही है। वहीं मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने तय किया है कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मेट्रो ट्रेन के ऑपरेशन से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी और अभी चल रहे कार्य का भी अवलोकन कराएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बी कोच निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ भोपाल और इंदौर में जल्द इसकी सौगात मिलने की बात भी कही। दरअसल भोपाल और इंदौर में अभी ट्रायल रन के लिए एक-एक ट्रेन कम्पनी द्वारा तैयार कर भिजवाई जाएगी। एक ट्रेन में तीन-तीन कोच रहेंगे और प्रत्येक कोच में 970 यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। इस तरह तीन कोच वाली एक ट्रेन में एक वक्त में 2910 यात्री सफर करेंगे।

प्रति घंटा एक लाख यात्रियों को सफर कराने की स्थिति
भोपाल में अभी पहला चरण मेट्रो का तैयार किया जा रहा है। क्षमता के मुताबिक तो प्रति घंटा एक लाख यात्रियों को सफर कराने की स्थिति है, लेकिन भोपाल की आबादी के मान से अभी इतनी बड़ी संख्या में यात्री नहीं मिलेंगे और लम्बे समय तक मेट्रो प्रोजेक्ट घाटे में ही रहेगा। दूसरी तरफ मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने तय किया है कि इंदौर-भोपाल में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की जानकारी दी जाए। इस नई तकनीक को समझाने के लिए स्कूली बच्चों को पूरे प्रोजेक्ट को दिखाया जाएगा। इस संबंध में मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह का कहना है कि स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के बड़े विद्यार्थियों को मेट्रो के प्रति जागरूक करने और उसके निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। प्रोजेक्ट का भ्रमण कराने, मेट्रो स्टेशन, एंट्री, एग्जिट पाइंट, क्यूआर कोड से गेट खुलने सहित जो नई तकनीक इस्तेमाल की जा रही है उससे अवगत कराया जाएगा। एक कोच की यात्री क्षमता 970 तय की गई है, जो कि 16 टन का भार वहन कर सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811