Let’s travel together.

अवैध मुरम खुदाई , परिवहन करते ट्रैक्टर -ट्रॉली जब्त , राजसात की कार्रवाई होगी

0 259

शरद शर्मा  बेगमगंज, रायसेन

अवैध रूप से क्षेत्र में मुरम , कोपरा की अवैध खुदाई एवं परिवहन की शिकायतें मिलने पर आज डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन एवं रेजर अरविंद अहिरवार के निर्देशन में डिप्टी रेंजर एसएल डाबर ,वनरक्षक प्रताप ग्रेवाल एवं सद्दाम खान के द्वारा ग्राम फतेहपुर की पहाड़ी पर से अवैध मुरम की खुदाई एवं ट्रैक्टर ट्राली से परिवहन किए जाते समय मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके आरोपी अरविंद सिंह गौर को रंगेहाथों पकड़ा और सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करके डिपो कैंपस में लाकर रखा गया है।
जिसकी कीमत ₹3 लाख 50 हजार आंकी गई है।

रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि आरोपी अरविंद गौर निवासी श्यामनगर बेगमगंज के द्वारा फतेहपुर की पहाड़ी से अवैध रूप से मुरम खुदवाकर फतेहपुर रोड स्थित किसी व्यक्ति के यहां डाली जा रही थी। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वह ट्रैक्टर -ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया है। सबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन संपदा अधिनियम के तहत जब्त करके राजसात किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811