Let’s travel together.

भोपाल में आयोजित आपदा मित्र योजना के दसवें दिनआपदा मित्रों को घायलों के रेस्क्यू के टिप्स दिए गए

0 81

देवेन्द्र कुमार जैन  भोपाल

होमगार्ड लाईन जिला भोपाल में संचालित आपदा मित्र योजना के सभी प्रशिक्षणार्थियों को होमगार्ड टीम द्वारा आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों को गठान लेसिंग हिंच से स्ट्रेचर बनाना, घायलों को ले जानें का अभ्यास सिखाया गया। सत्र में दयाराम मीना इंस्पेक्टर एनडीआरएफ और सत्यवीर सिंह सब इंस्पेक्टर ग्यारहवी वाहिनी वाराणसी द्वारा सीएसएसआर से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे बिल्डिंग कितने तरह से गिरती हैं उनका रेस्क्यू कैसे किया जाता हैं, आमजन को इस दौरान क्या करना चाहिए, रेस्क्यू की कार्यवाही एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


सीएसएसआर में उपयोग होने वाले उपकरणों के और टूल के बारे में जानकारी दी गई। दोपहर पश्चात रणजीत सिंह जग्गी डिबिजन वार्डन भोपाल द्वारा सिविल डिफेंस दिवस पर सिविल डिफेंस के बारे में जानकारी दी सिविल डिफेंस क्या है, यह कब भारत में लागू हुई इसका क्या कार्य है, सिविल डिफेंस की 12 सेवाओं की जानकारी दी कौन सी सेवा क्या काम करती है, इनका मुखिया कोन होता है, इन सब की जानकारी आपदा मित्रों को दी साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट हार्ट अटैक, सीपीआर चॉकिंग, क्लियर करना, रक्त स्त्राव रोकना, सीपीआर का अभ्यास सभी प्रशिक्षणार्थियों से करवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811