Let’s travel together.

सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 3500 रुपये सस्ता हुआ सोना

129

सोना खरीदने वालों के लिए आज भी सस्ती गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का अच्छा मौका है. लगातार सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने आज 55,000 के लेवल पर नजर आ रहा है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज चांदी 63,000 के करीब कारोबार कर रही है. कल भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. आइए चेक करें आज 10 ग्राम गोल्ड का क्या भाव है-

3500 रुपये सस्ता हुआ सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव आज 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है. बता दें 2 फरवरी 2023 को सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इस दिन गोल्ड का भाव 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. इस हिसाब से गोल्ड 3522 रुपये सस्ता हो गया है.

चांदी भी हुई सस्ती

MCX पर चांदी 0.45 फीसदी फिसलकर 63,636 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. सोमवार को भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी.

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी सोने का भाव फिसला है. यहां पर गोल्ड का भाव 1806.50 डॉलर प्रति ओंस के लेवल पर है. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1,824.90 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. इसके अलावा सिल्वर 20.75 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है.

गोल्ड खरीदने से पहले रखें ध्यान

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

यहां चेक करें रेट्स

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811