Let’s travel together.

गबन के आरोपी प्राचार्य के खिलाफ एक और शिक्षिका ने की शिकायत

0 303

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

शासकीय कन्या उः मा. शाला बाडी में पदस्थ गबन के आरोपी प्राचार्य सहित एक अन्य शिक्षक के विरुद शाला में पदस्थ शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत की है। शिक्षिका ने प्राचार्य के एवं उनके सहयोगी शिक्षक पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया

शासकीय कन्या उ. मा. शाला में पदस्थ वर्ग ,एक की अतिथी शिक्षिका ने पुलिस को दिए अपने शिकायती आवेदन में बताया कि वह शाला के पास खड़ी होकर शासन के निर्देशानुसार अपनी ई-अटेन्डेन्स लगा रही थी तब ही संकुल प्राचार्य घनश्याम सिंह मेहर आए और कहने लगे कि तू मोबाइल बंद कर और प्रेयर में खड़ी हो । अडन्डेन्स ल‌गाकर जब मैं शाला में गई तो प्राचार्य – तू तड़ाक करते हुए कहने लगे निकल तू स्कूल के बाहर । तू सुन नहीं रही, निकल तू स्कूल के बाहर । तुझे में नोटिस देता हूं। तू नौकरी नहीं करेगी। तेरी नौकरी मैं खा जाऊंगा। महिला शिक्षिका के पति, जो कि इसी शाला में शिक्षक है, आए और प्राचार्य, के अपशब्दों के प्रयोग पर आपत्ति करने लगे तो प्राचार्य मेहर ने उनके साथ मुक्का थप्पड से मारपीट की। अपनी शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि उनके पति अनुसूचित जनजाति वर्ग के है । शिक्षिका के अनुसार इस मामले में शाला के ही शिक्षक केशव नामदेव प्राचार्य मेहर का सहयोग कर रहे ।
प्राचार्य ने मुझे धक्का देकर शाला के बाहर निकाल दिया और उनके सहयोगी शिक्षक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुझे धमकाने लगे।

उल्लेखनीय है कि प्राचार्य घनश्याम सिंह मेहर जब से बाड़ी में पदस्थ हुए है तब ही से विवादों में रहे हैं। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य रहते उसी स्कूल की शिक्षिका ने अभद्र व्यवहार करने की पूर्व में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्कूल के ही एक छात्र ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा बाड़ी की महिला पार्षद ने भी प्राचार्य के खिलाफ कलेक्टर से लेकर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय तक शिकायत की है।

सिलवानी विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में हुए करीब सबा करोड़ से अधिक के गबन मामले में प्राचार्य घनश्याम सिंह मेहर भी आरोपी है। प्राचार्य के सहयोगी केशव नामदेव के खिलाफ अनुसूचित जाति की छात्राओं से भेदभाव करने के आरोप में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। लेकिन इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग का कोई भी आलाधिकारी आरोपी प्राचार्य के मददगार क्यों बने हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811