Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के परिजनों की भी हुई हैं कर्जमाफी- के.के. मिश्रा

0 467

मुख्यमंत्री जी, विशेषाधिकार से नहीं भगवान से तो डरें

भोपाल।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मीडिया के.के. मिश्रा ने आज बैतूल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर संपन्न कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उस कथन को पूर्णतः असत्य और भ्रामक बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार में किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई! मिश्रा ने दावे के साथ कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान न केवल* *मुख्यमंत्री, बल्कि कृषि मंत्री कमल पटेल के परिजनों की भी कर्जमाफी हुई है, जिसके दस्तावेज सरकारी अभिलेखों में भी मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गत् संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मंत्री* *जयवर्धन सिंह द्वारा पूछे गये प्रश्न के लिखित उत्तर में शिवराज सरकार के ही मौजूदा* *कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने लिखित उत्तर में इस बात को स्वीकारा है कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के दौरान दो चरणों में 26 लाख किसानों की 11 हजार 646 करोड़ 96 लाख रूपयों की कर्जमाफी हुई है। इतने महत्वपूर्ण साक्ष्यांे के बाद भी यदि मुख्यमंत्री जैसे जबावदार व्यक्ति सार्वजनिक रूप से कर्जमाफी नहीं होने का झूठ परोस रहे हैं तब उन्हें विशेषाधिकार हनन से नहीं, भगवान से तो डरना चाहिए।

केके मिश्रा ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रख मुख्यमंत्री को अब किसानों की चिंता सताने लगी है। यदि वे वास्तव में किसान पुत्र हैं तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों को पिछले 17 वर्षों में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से बर्बाद फसलांे का कब-कब, कितना-कितना मुआवजा किसानों को दिया गया या सिर्फ आश्वासन? यही नहीं इन 17 वर्षों में कितने किसानों ने आत्महत्या की, उसके कारण भी क्या थे?
श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि वे डेढ़ दशक से अधिक समय से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं, उनके द्वारा निरंतर परोसे जाने वाले झूठ, झूठे वायदों को जनता अब समझ चुकी है। लिहाजा, वे ऐसे झूठे कीर्तिमानों की श्रृंखला बनाने से गुरेज करते हुए सच्चाई के धरातल अपनी पहचान स्थापित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811