Let’s travel together.

भोपाल ट्रैफिक से बेहाल जनता, हर दिन जाम में फंस रही राजधानी

0 102

सी के पारे

राजधानी भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। सोमवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह से ही लंबा जाम लगा रहा। एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, न्यू मार्केट, करोंद, 10 नंबर और भारत टॉकीज जैसे व्यस्त मार्गों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। ऑफिस जाने वाले लोग देर तक जाम में फंसे रहे, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिली।

मेट्रो निर्माण, सड़कों की खुदाई और लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ दी है। कई जगहों पर बिना योजना के डायवर्जन होने से स्थिति और खराब हो रही है। खासकर पीक आवर में हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में ट्रैफिक सुधार के दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। स्कूल बसें, एंबुलेंस और ऑफिस कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है, वहीं प्रशासन का कहना है कि मेट्रो और नए फ्लाईओवर बनने के बाद आने वाले समय में जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल भोपाल की जनता हर दिन ट्रैफिक जाम की मार झेलने को मजबूर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811