Let’s travel together.

ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, टैंकर से जा टकराई सिटी बस, पांच घायल

88

इंदौर ।   इंदौर में सिटी बस चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर बन आई। आगे निकलने की होड़ में सिटी बस टैंकर से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चे और दो महिलाएं घायल हुए हैं। चालक बस छोड़कर भाग गया। गुस्साई भीड़ ने पथराव कर बस के कांच फोड़ दिए। आजाद नगर थाना पुलिस के मुताबिक, घटना रिंग रोड की है। रूट क्रमांक-27 की सिटी बस (एमपी 09 एफए 8573) तीन इमली की तरफ जा रही थी। बस खचाखच भरी हुई थी। आगे निकलने के चक्कर में चालक आगे चल रहे वाहनों को ओवरटेक करता जा रहा था। एक-एक वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान आगे टैंकर आ गया। हड़बड़ाहट में चालक ने ब्रेक के स्थान पर एक्सीलेटर दबा लिया और बस टैंकर में घुस गई। चालक को गलती समझ आ गई और बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बस में बैठे बच्चे और महिलाएं घायल हो गए। चौराहे पर भीड़ जमा हो गई और पथराव कर कांच फोड़ डाले। पुलिस ने बस को दूसरे चालक की मदद से एक तरफ करवाया।

क्रेन रिवर्स करने में फेरीवाले को कुचला, मौत

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को क्रेन वाले ने फेरीवाले को कुचल दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआइ विष्णु चौहान के मुताबिक, घटना कनाड़िया ब्रिज के समीप की है। आराधना नगर निवासी अनिल मकवाना कनाड़िया ब्रिज के समीप रेस्त्रां पर नाश्ता कर रहा था।चालक ने क्रेन रिवर्स लेने के दौरान अनिल को टक्कर मार दी। जीजा लखन गोस्वामी ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811