Let’s travel together.

जैन मंदिर में द्वादश वर्षीय स्वाध्याय जैन पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष की परीक्षा समाज के 15 लोग सम्मिलित हुए

0 215

85 वर्ष के बच्चूलाल जैन ने भी दी जैन धर्म की परीक्षा

ऋषभ जैन ओबेदुल्लागंज रायसेन 

ओबेदुल्लागंज जैन मंदिर में द्वादश वर्षीय स्वाध्याय जैन पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष की परीक्षा सांगानेर संस्थान के द्वारा आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सानन्द तरुण जैन एवं संत कुमार जैन के निर्देशन में संपन हुए।समाज के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ जैन एवम अंकित जैन ने बताया की इस परीक्षा का आयोजन एवम पाठ्यक्रम का संचालन नगर की जैन समाज में सांगानेर संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में मनोज जैन इजारदार के द्वारा कई महीनो से किया जा रहा था जिस पर सभी ने उन्हें बधाई दी।इस परीक्षा के लिए ओबेदुल्लागंज जैन मंदिर को 159,ओबेदुल्लागंज केंद्र बनाया गया था जिसमे समाज के 15 महिला एवम वरिष्ठ मनोज जैन इजारदार एवम बच्चूलाल जैन 85 वर्ष भी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

समाज की मीना ऋषभ जैन,नीलम जैन, मीना सुनील तामोट, कुमारी शानू ,संगीता वर्धमान,सीमा ब्रजेश,अनीता राजेश,सुषमा मनोज, कविता मुकेश,अर्चना महेश,नेहा सिकंदर ने बताया की वह इस परीक्षा की तैयारी के लिए समाज के पुरुष ब महिलाए पिछले 3 महा से 6 से 8 घंटे नियमित लगन से धार्मिक पढ़ाई कर रही थे।

समाज के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया की पूज्य 108 मुनि श्री सुधासागर महाराज जी की प्रेरणा से सांगानेर में शिक्षण संस्थान संचालित है जिसके लिए परीक्षा पश्चात नगर जैन समाज द्वारा सांगानेर संस्थान के लिए दान राशी एकत्रित की गई।वही शनिवार को प्रात ओबेदुल्लागंज जैन समाज का एक प्रतिनिधि दल ने सिलवानी जाकर पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के संघ के पूज्य मुनिराज प्रशम सागर एवं पूज्य साध्य सागर जी महाराज को इस वर्ष के चातुर्मास के लिए निवेदन कर श्रीफल भेट किया।

नोट: परीक्षा देते फोटो सहित एवम महाराज जी से भेट करते फोटो सहित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811