Let’s travel together.

राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने किया म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण

0 161

– प्रहलाद भारती ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

म.प्र. सरकार द्वारा निगम मंडल में पदस्थी के पश्चात् म.प्र. पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने मंगलवार को भोपाल में पदभार ग्रहण कर लिया। सर्वप्रथम प्रदेश के केबीनेट मंत्री यशोधरा राजे जी सिंधिया से आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात् भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत के साथ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ व उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल जी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एवं कुशाभाउ ठाकरे की प्रतिमाओं पर मल्यापर्ण किया।
इसके पश्चात् पुस्तक भवन पहुंचकर विधिवत पूर्जा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश शालेय शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, केबीनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास संारग, कमल पटेल एवं राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व केबीनेट मंत्री हरिशंकर खटीक, निगम मंडल के अध्यक्ष शिव चैबे, विनोद गोटिया जितेन्द्र लिटोरिया शामिल हुए। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं शिवपुरी जिले व पोहरी विधानसभा क्षेत्र सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए प्रहलाद भारती ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मुझे जो दायित्व सौपा गया है उसके लिए में हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता हूॅ। एवं विश्वास दिलाता हूॅ कि अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811