Let’s travel together.

कांग्रेस ने कमल नाथ को बताया ‘अवश्‍यंभावी मुख्‍यमंत्री’

121

भोपाल ।   प्रदेश के इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस में कमल नाथ को भावी मुख्‍यमंत्री बताए जाने पर अंदरूनी गुटबाजी उभरने के बीच अब उन्‍हें अवश्‍यंभावी मुख्‍यमंत्री बताया जा रहा है। इस संदर्भ में कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया गया, जिसमें कहा गया कि ‘कमल नाथ जी मध्‍य प्रदेश के अवश्‍यंभावी मुख्‍यमंत्री हैं।’ इस पर अब मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। गुरुवार सुबह उन्‍होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ‘कोई कह रहा है ‘भावी’, कोई कह रहा है ‘अवश्‍यंभावी’… दिल बहलाने को गालिब यह ख्‍याल अच्‍छा है। लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस का कोई धनी-धोरी प्रदेश क्‍या, देश में ही नहीं है। उन्‍हीं के नेता यह कह रहे हैं कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। जनता भी कह रही है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी है।’

शिवराज ने कमल नाथ से पूछा नया सवाल

इसी मौके पर शिवराज ने कमल नाथ से उनके 15 माह के मुख्‍यमंत्रित्‍व काल को लेकर एक नया सवाल भी पूछा। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ जी ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई। उनकी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी, अब फिर आसमान के तारे तोड़कर लाने की बात कर रहे हैं। अपने वचन पत्र में उन्होंने कहा था कि किसानों को मिट्टी व बीज परीक्षण की निश्‍शुल्क सुविधा देंगे। सिंचाई साधनों की अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। इसे क्यों पूरा नहीं किया?’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811