Let’s travel together.

 स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

0 8

 वन स्टॉप सेंटर की टीम ने छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जिले के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रतनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर रायसेन की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बच्चों एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर चुप रहने के बजाय समय पर सहायता लेना जरूरी है। छात्र-छात्राओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि जरूरत पड़ने पर तत्काल संबंधित सेवाओं से संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी घटना की जानकारी होने पर उचित माध्यम से सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी अधिकारों और उपलब्ध सहायता व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811