Let’s travel together.

सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत

0 151

एस डी एम सलोनी अग्रवाल, पूर्व विधायक वेळसिंह भूरिया,सेवा निवृत एस डी ओ पी ऐश्वर्या शास्त्री,भाजपा युवा नेता अखिलेश यादव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन द्विवेदी की उपस्थिति में शिविर आयोजन सम्पन्न

मंडल महामंत्री नवीन गोयल, भाजपा नेता रामेश्वर मारु, प्रिंस बैरागी,शाहरुख़, हर्ष तिवारी, शेफाली, अन्य कई व्यक्तियों ने किया रक्तदान

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सिविल अस्पताल सरदारपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया लंबे समय से ब्लड बैंक बंद होने के कारण मरीजों एवं उनके स्वजन को रक्त की व्यवस्था के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार वाहन दुर्घटना मे गंभीर मरीजों के लिए रक्त की बहुत दिक्क़त हो जाती थी अब रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्त संग्रहित कर ब्लड बैंक के संचालन की शुरुआत की जाएगी।

नगर के युवाओं ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए कुछ समय पूर्व प्रभारी सीबीएमओ डॉ सचिन द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर ब्लड बैंक पुनः प्रारंभ करने की मांग की थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू की गईं। अस्पताल में रखे ब्लड स्टोरेज फ्रिजों की साफ-सफाई एवं तकनीकी सुधार का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

युवाओं के आह्वान पर नगर एवं क्षेत्र के नागरिकों ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वेच्छिक रक्तदान किया प्रभारी सीबीएमओ डा. सचिन द्विवेदी द्वारा रक्तदान शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी करके जिला मुख्यालय से ब्लड बैंक की टीम एवं आवश्यक वाहन भी उपलब्ध करवाने हेतु वरिष्ठ स्तर पर बात कर व्यवस्था पूरी करवाई अस्पताल प्रबंधन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एंव नागरिकों ने अधिकाधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर इस जनहित अभियान को सफल बनाया रक्तदान सेवा समिति ने अस्पताल प्रबंधक एवं रक्तदान दाताओं का आभार व्यक्ति किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811