Let’s travel together.

रामायण मंडलियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन में लगी भूपेश सरकार-दुर्गेश वर्मा

0 180

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार धर्म संस्कृति के प्रति सच्चे मन से समर्पित है इसीलिए भूपेश सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों की रामायण मंडलियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करने में लगी है।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि छग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देशानुसार ग्रामीण अंचल के रामायण मंडली की प्रतियोगिता कर प्रदेश स्तर पर पहुंचा कर सम्मानित करना एवं धर्म के प्रति लोगों को प्रेरित करना बहुत ही अद्भुत कार्य है उन्होंने कहा कि गांव की मंडलियों मे अलग ही ललक दिखाई दे रहा है जिसका साक्षात प्रमाण है विधानसभा धरसीवां अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकेरा से ज्ञान गंगा मानस परिवार ( संचालक सोहन लाल साहू ) जिसने जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में प्रथम प्राप्त कर अपने गांव का ही बल्कि जनपद पंचायत धरसीवां को गौरवांवित किया है यह प्रतियोगिता ग्राम हसदा (अभनपुर) में आयोजित किया गया था, जिसमें रायपुर जिला के चारो ब्लाक से चार मानस मंडली शामिल हुआ था जिसमे ज्ञान गंगा मा.परिवार कुकेरा उत्कृट प्रदर्शन कर वहां पहुंचे अधिकारी पदाधिकारी कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासियों को राममय वातावरण में मुग्ध करते हुए 84% अंक प्राप्त कर रायपुर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसकी जानकारी लोक गायक चंदनबांधे एवं मंच संचालक लतेल जायसवाल ने दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811