रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 20 वाँ विशाल भंडारा एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा विश्व स्थल भारत की सबसे बड़ी शिवलिंग मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भोजपुर में स्थित है जहां पर हर वर्ष मकर सक्रांति पर विशाल मेला लगता है इसी उपरांत महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारा किया जाता है यहां भंडारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ओम शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप एवं भोपाल के द्वारा किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या मे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के करने के लिए देश कोने कोने से आते हैं महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे को लेकर भार्गव निवास पर ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के मंडल अध्यक्ष विपिन भार्गव के निवास पर विशाल भंडारे को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के मीडिया प्रभारी राहुल बैरागी ने बताया कि हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाखों संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे इसके पश्चात विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे जिसमें विशेष कढ़ी चावल सहित फलाहारी वितरण किया जाएगा। बैठक में राजेश दीक्षित राम किशोर त्रिपाठी बगल सिंह पाल मनोज सोनी चंदन सिंह मालवीय शंकर लाल शर्मा शोभाराम रघुवंशी गोटू सोनी विजय श्रीवास्तव नरेंद्र मैथिल
आदर्श पांडे फूल सिंह मीणा कृष्णा कड़वे पत्रकार रोहित ठाकुर पत्रकार रामभरोस विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।