Let’s travel together.

खुदकुशी की सूचना के बाद जिसे नदी में तलाशते रहे, वो प्रेमी के साथ चित्तौड़गढ़ में मिली

113

मंदसौर। अभिनंदन नगर क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती के बायपास स्थित शिवना पुल से कालाभाटा बांध के बेकवाटर में गिरने की खबर पर लगभग दो दिन तक गोताखोर उसे पानी में तलाशते रहे। पर वह डूबने की झूठी खबर फैलाकर अपने प्रेमी के संगे पहले अजमेर व फिर चित्तौड़ पहुंच गई। जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो दोनों सोमवार सुबह घर लौट आए। फिलहाल युवक-युवती दोनों ही अपने-अपने घर चले गए हैं और अब पुलिस झूठी खबर फैलाने के मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

पिता को मोबाइल पर दी सूचना, आपकी बेटी नदी में कूद गई

कोतवाली टीआइ अमित सोनी ने बताया कि युवती शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से निकली थी। शाम करीब 5:30 बजे किसी ने युवती के पिता को मोबाइल पर सूचना दी कि आपकी बेटी कालाभाटा बांध के पास बायपास स्थित शिवना पुल पर स्कूटी खड़ी कर पानी में कूद गई है। इसके बाद पिता और स्वजन घबराते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां स्कूटी व युवती की चप्पलें भी मिली। सीएसपी सतनामसिंह, नई आबादी थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया सहित एसडीआरएफ व नपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी में युवती को तलाशने का काम शुरू कराया। कड़कड़ाती ठंड में गोताखोर रात 10:30 बजे तक कालाभाट बांध के बैकवाटर में नेहा को खोजते रहे। इसके बाद सर्च आपरेशन रोक दिया गया। रविवार सुबह से फिर टीम पानी में युवती को खोजने उतरी। पर कहीं भी अता-पता नहीं मिला। इस चक्कर में पुलिस अधिकारी और गोताखोर दोनों परेशान होते रहे।

फोन करने वाले का पता किया तो खुला सारा राज

इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने नेहा के पिता से फोन करने वाले युवक के नंबर लिए और उसकी जांच-पड़ताल शुरू की तो वह सिम 21 वर्षीय आर्यन खां मेवाती निवासी संजीत रोड के नाम से मिली। यह नंबर बंद आ रहा था और पुलिस आर्यन को खोजने गई तो वह भी घर से गायब था। इसके बाद पुलिस को शक हो गया कि दोनों गायब हैं। कार्रवाई शुरू की तो पता चला की आर्यन और युवती अजमेर में थे और रविवार को चित्तौड़ आ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चित्तौड़ से दस्तयाब कर लिया। सोमवार सुबह दोनों को मंदसौर ले आया गया। जहां से युवती अपने माता-पिता के घर चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811