Let’s travel together.

खुदकुशी की सूचना के बाद जिसे नदी में तलाशते रहे, वो प्रेमी के साथ चित्तौड़गढ़ में मिली

133

मंदसौर। अभिनंदन नगर क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती के बायपास स्थित शिवना पुल से कालाभाटा बांध के बेकवाटर में गिरने की खबर पर लगभग दो दिन तक गोताखोर उसे पानी में तलाशते रहे। पर वह डूबने की झूठी खबर फैलाकर अपने प्रेमी के संगे पहले अजमेर व फिर चित्तौड़ पहुंच गई। जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो दोनों सोमवार सुबह घर लौट आए। फिलहाल युवक-युवती दोनों ही अपने-अपने घर चले गए हैं और अब पुलिस झूठी खबर फैलाने के मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

पिता को मोबाइल पर दी सूचना, आपकी बेटी नदी में कूद गई

कोतवाली टीआइ अमित सोनी ने बताया कि युवती शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से निकली थी। शाम करीब 5:30 बजे किसी ने युवती के पिता को मोबाइल पर सूचना दी कि आपकी बेटी कालाभाटा बांध के पास बायपास स्थित शिवना पुल पर स्कूटी खड़ी कर पानी में कूद गई है। इसके बाद पिता और स्वजन घबराते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां स्कूटी व युवती की चप्पलें भी मिली। सीएसपी सतनामसिंह, नई आबादी थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया सहित एसडीआरएफ व नपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी में युवती को तलाशने का काम शुरू कराया। कड़कड़ाती ठंड में गोताखोर रात 10:30 बजे तक कालाभाट बांध के बैकवाटर में नेहा को खोजते रहे। इसके बाद सर्च आपरेशन रोक दिया गया। रविवार सुबह से फिर टीम पानी में युवती को खोजने उतरी। पर कहीं भी अता-पता नहीं मिला। इस चक्कर में पुलिस अधिकारी और गोताखोर दोनों परेशान होते रहे।

फोन करने वाले का पता किया तो खुला सारा राज

इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने नेहा के पिता से फोन करने वाले युवक के नंबर लिए और उसकी जांच-पड़ताल शुरू की तो वह सिम 21 वर्षीय आर्यन खां मेवाती निवासी संजीत रोड के नाम से मिली। यह नंबर बंद आ रहा था और पुलिस आर्यन को खोजने गई तो वह भी घर से गायब था। इसके बाद पुलिस को शक हो गया कि दोनों गायब हैं। कार्रवाई शुरू की तो पता चला की आर्यन और युवती अजमेर में थे और रविवार को चित्तौड़ आ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चित्तौड़ से दस्तयाब कर लिया। सोमवार सुबह दोनों को मंदसौर ले आया गया। जहां से युवती अपने माता-पिता के घर चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811