Let’s travel together.

जबलपुर की बेटी की गोंड चित्रकला को प्रधानमंत्री ने भी सराहा

113

जबलपुर। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बीच जनजातीय चित्रकारी को जबलपुर की बेटी खुशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने पेश किया। जिस खूबसूरती से गोंड चित्रकारी की गई थी उसे प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा। सिर्फ यही नहीं खुशी ने अपनी कला के अलावा संभाग के अन्य विद्यार्थियों के चित्रकला को प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया। केन्द्रीय विद्यालय खमरिया खुशी यादव कक्षा दसवीं की छात्रा है। खुशी को गोंड चित्रकारी ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान दी। खुशी ने बताया कि प्रधानमंत्री उनके काउंटर पर आए जहां उन्होंने चित्र की प्रदर्शनी लगाई थी। उन्हें गोंड चित्रकारी के अलावा अन्य साथियों की मधुबनी चित्रकला के बारे में बताया। उन्होंने कला को सराहा। केन्द्रीय विद्यालय खमरिया के प्राचार्य गुरमीत सिंह ने बताया कि खुशी पिछले कई सालों से चित्रकारी कर रही है। उसका चयन कला उत्सव के जरिए हुआ। जिसमें प्रारंभिक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक वह जीतकर वहां पहुंची। खुशी के अलावा एक अन्य छात्रा रीवा से भी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। खुशी के पिता रविंद्र कुमार यादव रेलवे में पदस्थ है। जबलपुर से खुशी के चयन में विशेष रूप से क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग के माननीय उपायुक्त शेख ताजुद्दीन एवं सहायक आयुक्त डा. वंदना शेखर का योगदान रहा। केंद्रीय विद्यालय वाहन निर्माणी के प्राचार्य गुरमीत सिंह के प्रोत्साहन और कला शिक्षक गिरीश दुबे के कुशल मार्गदर्शन ने खुशी को इस कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूलों में दिखाया प्रसारण-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्कूलों में किया गया। रांझी सीएम राइज स्कूल में विधायक अशोक रोहाणी पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बच्चों के साथ सुना। अधिकांश स्कूलों में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर बच्चों को कार्यक्रम सुनाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811