Let’s travel together.

प्रभारी मंत्री तथा विधायकगणों ने झाडू लगाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का किया शुभारंभ

0 109

रायसेन।जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा तथा पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह द्वारा मंगलवार को रायसेन स्थित महामाया चौक पर झाडू लगाकर तथा साफ-सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, समाजसेवी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा झाडू लगाकर साफ-सफाई की गई।


प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा नगर पालिका के स्वच्छता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। उन्होंने प्रतिष्ठानों पर दुकानदारों को डस्टबिन भी वितरित किए तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने नागरिकों से 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले ष्स्वच्छता ही सेवा अभियानष् पखवाड़े को सफल बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि सभी को मिलकर ष्संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छताष् के सिद्धांत पर अमल करते हुए स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाना है।

उन्होंने कार्यक्रम उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, पार्षदगण, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, समाजसेवी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811