Let’s travel together.

मुरैना जेल के जेलर के घर लोकायुक्त पुलिस का छापा, आय से अधिक संपत्ति का शक

89

ग्वालियर। मुरैना जेल में पदस्थ डीलर के ग्वालियर स्थित घर और मुरैना स्थित सरकारी आवास पर एक साथ लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापा मारा। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि जेलर ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ रखी है। इसी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने एक साथ सुबह करीब 6:00 बजे ग्वालियर और मुरैना स्थित आवास पर दस्तक दी। खबर लिखे जाने तक ग्वालियर में कार्यवाही जारी थी, लेकिन मुरैना में सरकारी आवास पर ताला लगा हुआ था। इसके चलते ग्वालियर से एक टीम जेलर को अपने साथ लेकर करीब 9:30 बजे मुरैना के लिए निकल गई। अब मुरैना में सरकारी आवास का ताला खोलकर यहां भी सर्चिंग की जाएगी। अभी क्या संपत्ति मिली है इसका खुलासा नहीं हो सका है। कार्यवाही में शामिल लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं।ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित सुरुचि होटल के पास कृष्णा अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में रहने वाले हरिओम पाराशर मुरैना जेल में जेलर के पद पर पदस्थ है। मुरैना में ही उन्हें सरकारी आवास मिला है, लेकिन वह वहां नहीं रुक कर ग्वालियर में अपने निजी आवास में रहते हैं। वह रोज अप डाउन करते हैं। इसके बाद भी मुरैना में आवास ले रखा है। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा कर रखी है। लोकायुक्त पुलिस को मिली शिकायत की जांच की गई, इसके बाद एक साथ दो टीमों ने कार्रवाई शुरू की। सुबह 5:00 बजे टीमें अलग-अलग ठिकानों से कार्रवाई के लिए रवाना हुई। पहली टीम गोला का मंदिर स्थित आवास पहुंची और दूसरी टीम सुबह करीब 6:00 बजे मुरैना से सरकारी आवास पहुंचे। ग्वालियर स्थित आवास में जब टीम ने दस्तक दी तो यहां हरिओम पाराशर मिल गए। इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई और पूरे घर की तलाशी लोकायुक्त पुलिस ने शुरू कर दी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811