Let’s travel together.

जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष का किया सम्मान, विशाल वाहन रैली निकाल दिया एकता का परिचय

0 139

 

सी एल गौर  रायसेन

जिले की सिलवानी तहसील मुख्यालय पर मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज रायसेन के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीएस निरंजन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल का भव्य स्वागत अभिनंदन करते हुए अभूतपूर्व सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीएस निरंजन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री राजमणि पटेल,पूर्व मंत्री राम कृष्ण कुसमरिया, मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल सहित समाज के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। इस अवसर पर सम्मान समारोह में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों सहित जिलेभर से पहुंचे समाज के लोगों ने पुष्पा हारो के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीएन रंजन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें कुर्मी समाज पर गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे समाज में एकजुटता एकता एवं भाईचारा की मिसाल देखने को मिल रही है वास्तव में यह आयोजन समाज के लोगों के लिए नई दिशा तय करेगा ।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों की मंच से सराहना करते हुए कहा कि आयोजन सराहनीय है, इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने अपने सम्मान में कहा कि कुर्मी समाज ने मुझे बहुत कुछ दिया है मैं उसे कभी भूल नहीं सकता मेरे द्वारा हमेशा कुर्मी समाज के विकास एवं उन्नति के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं और जब तक मेरा जीवन है मैं समाज की सेवा करता रहूंगा उन्होंने सभी समाज बंधुओं को अपनी ओर से बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजमणि पटेल मध्यप्रदेश शासन में वर्तमान पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने भी विचार व्यक्त किए और समाज को हमेशा सहयोग करने एवं आ गए बढ़ाने में सहयोग प्रदान करने का पूरी तरह से आश्वासन दिया

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कुर्मी समाज के अध्यक्ष भरत पटेल,विजय पटेल, धर्मेंद्र गौर, चंदन सिंह कुर्मी लखन पटेल, राम नारायण पटेल, प्रेम सिंह पटेल, मुकेश पटेल, अजय पटेल, दशरथ पटेल, एसएस कुर्मी, नीलेश पटेल, कुंज बिहारी पटेल, रोहित पटेल, ऋषि पटेल, जिला महिला कुर्मी समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा पटेल, श्रीमती रितु पटेल, मुरली मनोहर गौर, कन्हैया लाल गौर, राकेश गौर, हरि कृष्ण गौर, कमल गौर, राहुल गौर, राधे श्याम गौर, सर्वेश गौर, सहित जिलेभर से कार्यक्रम में पहुंचे कुर्मी समाज के हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंचे और समाज द्वारा निकाली गई विशाल रैली में भी उत्साह के साथ भाग लिया। रैली का आयोजन कस्बा बमोरी से लेकर सिलवानी तक किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहनों में सवार होकर कुर्मी समाज के सामाजिक बंधु जय शिवाजी, जय सरदार जयकारे लगाते हुए रैली में साथ चल रहे थे, कार्यक्रम का संचालन समाज के जिला महामंत्री धर्मेंद्र गौर द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811