शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी , एसडीएम प्रियंका भलावी , एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने आज सुल्तानगंज रोड़ स्थित सेमरी नदी के हफसीलि घाट का व्यवस्थाओं का लिया।
गणेश उत्सव एवं आगामी पितृपक्ष को देखते हुए बुधवार को सुल्तानगंज रोड स्थित सेमरी घाट का प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम प्रियंका भलावी तहसीलदार प्रमोद उइके , एसडीओपी सोनाली गुप्ता , थानाप्रभारी राजीव उइके , नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत एवं नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी , पार्षद प्रतिनिधि राजीव दुबे इत्यादि सहित नगरपालिकाकर्मियों ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आगामी गणेश उत्सव में गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन को लेकर घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, प्रतिमा विसर्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा को लेकर चर्चा के साथ आवश्यक निर्देश देते हुए इस बात पर भी विचार किया गया कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गणेश उत्सव के बाद शुरू होने वाले पितृपक्ष के दौरान भी इसी स्थान सेमरी नदी के हफसीलि घाट पर बड़ी संख्या में नगरवासी अपने पितरों को जलअर्पित करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए घाट पर साफ-सफाई, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही गणेश श्री गणेश विसर्जन के दौरान आवश्यक सुरक्षा बल के साथ गोताखोरों की टीम तैनात करने की भी व्यवस्था की गई।