सत्येंद्र जोशी
रायसेन। मकर सक्रांति पर्व पर आज नर्मदा नदी में स्नान करने गए दो युवक में से एक पानी में डूब गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा देर शाम तक तलाश की गई। तहसीलदार निकिता तिवारी ने बताया रायसेन सी टीम पहुंच गई है। सुबह मॉर्निंग में तलाश शुरू होगी।
रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मोतलसिर घाट पर नर्मदा स्नान करने आए 18 वर्षीय रोहित पाल नर्मदा नदी में डूब गया। उसके एक साथी को डौंडी वालों ने बचा लिया। घटना आज लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है। रविवार को बाड़ी के ग्राम सिरवारा निवासी रोहित पाल पिता श्यामलाल पाल उम्र लगभग 18 वर्ष अपने मित्रों के साथ नर्मदा स्नान करने गए थे। युवक के दोस्त सूरज गुर्जर ने बताया कि रोहित पाल और मैं नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। जहां पर हम दोनों पानी में डूबने लेकिन मुझे डौंडी वाले मछुआरे ने पकड़ कर बाहर निकाल लिया। इस दौरान मैंने मछुआरे को बताया कि मेरा साथी रोहित भी मेरे साथ डूबा है। तब आसपास रोहित को ढूंढा गया। उसकी कहीं जानकारी नहीं लगी। तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार निकिता तिवारी, सब इंस्पेक्टर अरुणा साना, पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ी तहसीलदार निकिता तिवारी ने बताया कि देर शाम तक कांटा डालकर तलाश की जा रही थी रात होने की वजह से तलाशी रोकी गई है। सुबह मॉर्निंग में फिर तलाश की जाएगी। रायसेन से टीम आ गई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।