Let’s travel together.

एएसआई का अपहरण कर मारपीट करने वाला आरोपी चंद्रहास सिंह दांगी गिरफ्तार

0 117

भाजपा नेता का राजकुमार सुमरेडी का भाई है आरोपी

सागर। मध्य प्रदेश के सागर के गौरझामर थाना में पदस्थ एएसआई का अपहरण कर मारपीट करने वाला आरोपी चंद्रहास सिंह दांगी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी बीजेपी नेता राजकुमार सुमरेडी का भाई है। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हल्ले चंद्रहास बीजेपी नेता नहीं था।

10 जनवरी की रात सायरन बजाते हुए रफ ड्राइविंग करने पर बीजेपी नेता के भाई आरोपी चंद्रहास सिंह दांगी की कार को पुलिस ने पकड़ा था। सहायक उपनिरीक्षक पुलिस कार को थाने ले जाने के लिए ड्राइवर की बाजू वाली सीट पर बैठे। इतने में आरोपी ने उन्हें कार के अंदर धक्का देते हुए कार को आगे बढ़ा दिया और रास्ते में सहायक उपनिरीक्षक पुलिस
को खूब पीटा। साथ ही गोदाम में बंद कर कोड़े और गोली मारने की धमकी भी धमकी दी थी। पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा कार का पीछा करने पर आरोपी ASIसहायक उपनिरीक्षक पुलिस को छोड़कर फरार हो गया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, शासकीय कार्य में बाधा डालने, SC/ ST एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर ने इसकी पुष्टी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |         |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |     जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने से आमजन परेशान     |     स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, सहायक पटवारी संगठन ने उठाई आवाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811