Let’s travel together.

नपा और जिला प्रशासन की अनदेखी कर अवैध कालोनी काटकर कॉलोनाइजर,जमकर काट रहे चांदी

0 119

बायपास के पास 20 रु. फीट में कृषि भूमि खरीदी, अब 250 रु. फीट में बेच रहे हैं प्लाट

 

शिवलाल यादव रायसेन

 

भोपाल रायसेन बायपास तिराहे के पास अवैध कॉलोनाइजर 20 रुपए फीट की एग्रीकल्चर लैंड 250 रुपए फीट में बेचकर भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं। ये अवैध कॉलोनाइजर टीएंडसीपी और रेरा की परमिशन भी नहीं ले रहे हैं।इस तरह अवैध कॉलोनाइजर जमकर कमाई कर रहे हैं।कमोवेश यही हालात नये बायपास गोपालपुर से लेकर तजपुरा के बने हुए हैं।शहर में प्रशासन की नाक के नीचे मास्टर प्लान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 2012 में साल 2031 तक के लिए जो मास्टर प्लान बना था, उसमें तजपुरा टेकरी से आगे बायपास गोपालपुर तिराहे के आसपास इंवेस्टमेंट एरिया ही लागू नहीं किया गया है। यानी वहां पर अभी वर्तमान में जो मास्टर प्लान लागू है, उसके मुताबिक इस इलाके में सिर्फ एग्रीकल्चर लैंड ही अधिसूचित की गई है।
यानी यहां पर कॉलोनी बनाने के लिए किसी को भी टीएंडसीपी विभाग और रेरा अप्रूव्ड करवाने की परमिशन नहीं मिलेगी। इसके बाद भी नगरपालिका और जिला प्रशासन की नाक के नीचे अंधाधुंध तरीके से यहां अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं।

बिना परमिशन कॉलोनी काटने पर करेंगे कार्रवाई….
बायपास के आसपास यदि एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं तो जल्द ही वहां पर टीम भेजकर कार्रवाई करेंगे।

ईशांत धाकड़ सीएमओ नगरपालिका परिषद रायसेन

परमिशन देते समय नहीं लेते सेल्फी, बाद में कान खड़े होते हैं…..

नियम कायदों का पालन नहीं : एक नियम यह भी है कि जब किसी कॉलोनी में आवास बनाने की परमिशन की परमिशन नगरपालिका देती है तो नपा के इंजीनियर मौके पर जाकर वहां एक सेल्फ भी लेते हैं। इससे लोकेशन का पता चलता है। लेकिन इसके बाद भी अवैध कालोनी में परमिशन कैसे हो जाती है।
नपा के अधिकारी बाद में जाते हैं: नगरपालिका के अधिकारी जब शहर में कोई अवैध कॉलोनी बनती है तो उस समय कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचते हैं। लेकिन जब कोई शिकायत आती है तभी उनके कान खड़े होते हैं। इस कारण पूरे शहर में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल फैल गया है।

अकेले बायपास पर 10 किमी में 15 से 20 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां….
रायसेन का नया बायपास सांची रोड पर गोपालपुर तिगड्डे से शुरू होकर वार्ड 13 तजपुरा टेकरी मोहल्ले के पास बायपास तक जाता है। यहां करीब 8 किमी के दायरे में पिछले 5 सालों में 15 से 20 से ज्यादा अवैध कालोनियां कट चुकी है। इनमें 2 से 3 कालोनियां भू भाटक कर नगर पालिका परिषद रायसेन में लाखों की राशि जमा नहीं करने पर विवाद में फंसी हुई है।
दोनों बायपास बने अवैध कॉलोनाइजरों के ठिकाने….

रायसेन भोपाल बायपास तिराहे गोपालपुर के आसपास की सैकड़ों बीघा एग्रीकल्चर लैंड इन दिनों अवैध कालोनाइजरों की नजरों में चढ़ी हुई है। इस जगह पर कुछ साल पहले भूमाफिया ने 20 रुपए फीट जो जमीन खरीदी थी, वे अब वहां पर उसे अब 250 रुपए फीट तक बेच रहे हैं।
यहां पर देश की जानी-मानी एक डिफाल्टर कंपनी की करीब 120 बीघा जमीन का कुछ हिस्सा कई अवैध कालोनाइजरों ने मिलकर औने-पौने दाम में खरीद लिया था। इसके बाद अब वे बिना टीएंडसीपी और रेरा की परमिशन के वहां पर अवैध कालोनियों काट रहे हैं।रायसेन शहर की जनता को गुमराह किया जा रहा है। लोग अपनी गाढ़ी कमाई वहां लगा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन गौर नहीं कर रहा है।बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद रायसेन के नये सीएमओ ईशांत धाकड़ के मुताबिक रायसेन शहर में करीब59 अवैध कालोनियां हैं।इन्हें वैध घोषित किए जाने शासन की गाइडलाइन के मुताबिक हस्ताक्षर कर नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल भेजी गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811