शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 दिवसीय कृषि रथ का संचालन प्रारंभ किया गया।प्रचार -प्रसार के साथ किसानों को खरीफ फसल की तैयारी को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रति दिन चार पंचायतों में रथ भ्रमण करेगा। आज ग्राम पंचायत चंदोरिया, कोहनियां, विनायकपुर, गेहूंरास पहुंचा। जिसमें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके नायक द्वारा ई विकास प्रणाली से ई टोकन जेनरेट कर उर्वरक लेने की प्रक्रिया की जानकारी किसानों को देते हुए खरीफ फसलों में बोई जाने वाली दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढावा देने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
उद्यान विभाग अधिकारी सुश्री देवकी मरकाम, उमाशंकर कुशवाहा द्वारा सब्जी क्षेत्र के विस्तार नवीन बगीचा स्थापना की जानकारी दी गई।उपस्थित संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी रमाकांत दुबे, सुश्री आस्था मिश्रा, पटवारी , पंचायत सचिव, रोजगार सहायक द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनप्रतिनिधि के रूप में सरपंच सुंमित्राबाई मुंशीलाल अहिरवार चंदोरिया , सुरेश शाक्या कोहनियां जितेंद्र यादव विनायकपुर, फतेहपुर, परसौरा,ध्वाज,महुआखेड़ा कला सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।