भोपाल । राजधानी में टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेडक्रास अस्पताल के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार रोटरी से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में कार चालक और उसके बगल में बैठे उसके साले की हो गई। कार में पीछे बैठा उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों पुराने शहर से होटल में खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय मोहित नेरकर पुत्र किशोर नेरकर सेकंड स्टाप, तुलसी नगर में परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात को वह अपने साले कुरवाई, जिला विदिशा निवासी 30 वर्षीय सौरभ सोनी पुत्र दिनेश सोनी और अपने दोस्त रवि वर्मा के साथ पुराने शहर में होटल में खाना खाने गया था। वहां से तीनों कार से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। कार मोहित चला रहा था। करीब 12 बजे के आसपास उनकी कार रेडक्रास अस्पताल के पास पहुंची, तभी रफ्तार अधिक होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार स्पीड ब्रेकर से उछलने के बाद कार पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा वाली रोटरी से जाकर टकराई और इसके बाद डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को कार से बाहर निकालकर जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने मोहित और उसके साले सौरभ सोनी को मृत घोषित कर दिया। रवि वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.