Let’s travel together.

RRKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सारा अली खान की एंट्री रणवीर ने शेयर की फोटोज

119

Ranveer Singh And Sara Ali Khan: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म का एक और स्टार इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वह और कोई नहीं बल्कि सारा अली खान है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सारा अली खान का कैमियो रोल है। इस बात को मेकर्स ने अभी तक रिवील नहीं किया था। सिर्फ सारा अली खान ही नहीं बल्कि अनन्या पांडे, वरुण धवन ने भी ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कैमियो किया है।

सारा अली खान का कैमियो रोल

दरअसल, सारा अली खान ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के साथ सारा ने मजेदार कैप्शन भी लिखा था। साला ने रणवीर के साथ तीन फोटोज शेयर कर लिखा, “मेरा सिम्बा, सबका राॅकी। दहाड़ते रहो।” सारा राॅकी और रानी की प्रेम कहानी के हार्टथ्रोब गाने में दिखाई दी हैं। इस गाने में सारा, रणवीर के साथ धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस, रणवीर के साथ अलग-अलग पोज दे रही हैं।

फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है। 160 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में अब तक 27.10 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। क्रिटिक्स और सेलेब्स से भी राॅकी और रानी की प्रेम कहानी को काफी तारीफ मिल रही है। वहीं, सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही मेट्रो इन दिनों फिल्म में नजर आने वाली है। इस साल के आखिरी तक इस फिल्म को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811