Let’s travel together.

सड़क हादसे में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, कार का दरवाजा काटकर निकाला गया शव

92

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जनपद में हुए सड़क हादसे में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी (Inspector Amar Singh Raghuvansi) की मौत (Death) हो गई है। हादसा अंतू कोतवाली इलाके के कल्याणपुर हाईवे पर हुआ है। यह हादसा इतना भीषण था कि इंस्पेक्टर की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, टक्कर मारने वाला ट्रक भी अनियंत्रित होकर पल गया। इस बीच ट्रक ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया।

वहीं, हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार का दरवाजा काटकर इंस्पेक्टर के शव को बाहर निकाला है। पुलिस ने बताया कि मृतक कार सवार प्रयागराज कमिश्नरेट के कोतवाली के इंस्पेक्टर पद पर तैनात अमर सिंह रघुवंशी थे। वह अपनी कार से रायबरेली गैंगस्टर कोर्ट में एक मुकदमे के साक्ष्य गवाही के लिए जा रहे थे।

इस बीच प्रतापगढ़ के चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर पारा मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक वाले ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में ही फंसे कोतवाल अमर सिंह को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया। कार का गेट काटकर उनकी बॉडी को निकाला गया। घंटों बाद उनकी पहचान हो पाई।

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी मूल रूप से अमेठी के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और उनके 2 बच्चे लखनऊ में रहते हैं। अमर सिंह रघुवंशी फतेहपुर से ट्रांसफर होकर प्रयागराज आए थे। वर्तमान में प्रयागराज नगर कोतवाली के प्रभारी थे। उनकी गिनती तेज तर्रार और ईमानदार अफसरों में की जाती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811