Let’s travel together.

धान के खेत मे प्रगट हुए भगवान प्रसन्न है किसान,माथा टेकी विधायक बोली हर हर महादेव भगवान

0 290

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धान के खेत मे जमीन से प्रगट हुए भगवान अति प्रसन्न है खेत मालिक किसान प्रसन्नता से दर्शन करने पहुची कांग्रेस विधायक श्रीमती अनिता शर्मा और माथा टेक बोली हर हर महादेव भगवान।
जी हां यही सत्य है और ये सत्य चमत्कारिक घटना है सिलयारी मार्ग पर स्थित ग्राम तिवरैया की जहां शासकीय स्कूल से कुछ दूरी पर क्षेत्र के छोटे से किसान प्रवीण साहू की कृषि भूमि है जिसमे धान की पैदावार होती है।


खेत मालिक किसान प्रवीन साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले जब धान की कटाई हुई तब जमीन में हल्का सा ऊपर शिवलिंग दिख रहा था लेकिन कुछ दिन बाद अचानक लगभग डेढ़ फीट जमीन से ऊपर आ गया जैंसे जैंसे ग्रामीणो को खबर मिली वहां हर हर महादेव के के जयकारे गूंजने लगे दृर दूर से यहां भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया और ग्रामीण खासकर महिलाओं का तो पूंछो ही मत बड़ी संख्या में सुबह से शाम तक भक्तों का रेला लग रहा है।
श्री साहू ने कहा कि यह महादेव का चमत्कार भी है और आशीर्वाद भी आपस मे सलाह मशविरा कर आगे मन्दिर की योजना बनाने की बात भी उन्होंने कही।

विधायक ने टेका माथा बोलीं हर हर महादेव

सूचना मिलते ही धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा उनके साथ अंकित तिवारी व धरसीवा उपसरपंच साहिल खान भी भूगर्भ से स्वतः ऊपर आये शिवलिंग के दर्शन करने पहुचे विधायक श्रीमती शर्मा ने पुष्प अर्पित कर माथा टेका इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयंभू है शिवलिंग ये महादेव का आशीर्वाद है इस गांव ही नहीं अपितु हमारे पूरे धरसीवा विधासभा व राज्य के लिए भगवान का आशीर्वाद है सुख शांति सम्रद्धि दिनों दिन ओर बढ़ेगी यहिं संकेत लग रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811