Let’s travel together.

छात्रा से कंडक्टर ने की अभद्रता,विद्यार्थी परिषद ने चक्का जाम पर किया हंगामा

0 663

रायसेन ।शुक्रवार दोपहर को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हंगामा करते हुए शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी ।

दरअसल शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा खुशी मेहरा सुल्तानपुर से शुक्रवार दोपहर को शुभम बस से कालेज पेपर देने आ रही थी इसी दौरान कंडक्टर द्वारा छात्रा से अभद्रता करते हुए चांटा मार दिया इस घटना के बाद छात्र खुशी मेहरा रास्ते में ही उतर गई और विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्विनी पटेल को घटना के विषय में जानकारी दी इसके बाद जैसे ही बस शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने पहुंची तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बस को रोक कर चक्का जाम कर दिया और करीब आधे घंटे तक विरोध जताया सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पर कार्यकर्ताओं को समझाइश दी पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि बस कंडक्टर को मौके पर बुलाकर छात्रा के सामने माफी मंगवाई जाए और एफआईआर दर्ज की जाए पर घटना के बाद बस कंडक्टर फरार हो गया था इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताते हुए बस में भी तोड़फोड़ कर दी हालांकि थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया और तहसीलदार हर्ष विक्रम के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए और चक्का जाम समाप्त कर दिया पुलिस द्वारा बस को थाने पहुंचाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811