Let’s travel together.

कमलनाथ ने शिवराजसिंह चौहान को लिखा पत्र,पुरानी पेंशन, वरिष्ठता बहाली सहित अन्य संवर्ग की मांगों को पूरा करे सरकार

0 105

 

भोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुरानी पेंशन एवं वरिष्ठता बहाली महासंघ मध्यप्रदेश एवं राज्य शिक्षक कांग्रेस मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये ज्ञापन में शामिल मांगों का उल्लेख करते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर उनकी मांगों का निराकरण किये जाने की मांग की है।

कमलनाथ ने पत्र में निम्न बिंदुओं को शामिल किया हैं, जिसमें:-
1) 01 जुलाई, 2018 से राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से समस्त लाभों के लिए वरिष्ठता का लाभ दिया जाये एवं नियुक्ति आदेश के स्थान पर संविलियन आदेश जारी किया जाये।
2) 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले अध्यापक/ शिक्षकों को क्रमोन्नति के लाभ हेतु आदेश जारी किये जाये।
3) संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से समस्त सुविधायें प्रदान की जायें तथा क्रमोन्नति, पदोन्नति, ग्रेच्युटी आदि में सेवा अवधि की गणना का लाभ दिया जाये।
4) पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये एवं नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि मान्य की जाये।
5) अन्य विभागों के समान शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी सशर्त पदोन्नति का लाभ दिया जाये।
6) अध्यापक संवर्ग हेतु अनुकम्पा नियुक्ति हेतु नियमों में छूट प्रदान करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाये एवं नियुक्ति उपरांत विशेष अभियान में डी.एड. एवं बी.एड. कराया जाये।
7) अध्यापक/ नवीन शिक्षक संवर्ग को कैशलेस बीमा योजना का लाभ दिया जाये एवं उनके मेडिक्लेम का शीघ्र भुगतान कराया जाये।
श्री नाथ ने पत्र में लिखा है कि अध्यापक संवर्गीय शिक्षकों की उपरोक्त मांगों का प्रभावी एवं सकारात्मक निराकरण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। विभिन्न शिक्षक संघों के द्वारा समय-समय पर ज्ञापन देकर एवं विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक निराकरण की दिशा में पहल की जाना चाहिए। ताकि शिक्षक वर्ग मध्यप्रदेश के भविष्य निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811