Let’s travel together.

युवा सुशासन समागम कार्यक्रम में शामिल हुए गुना के यूथ मोटिवेटर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट

0 144

 

युवा नीति के निर्धारण में अधिक से अधिक युवा हो शामिल मुख्यमंत्री ने किया युवाओं का आह्वान

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित युवा समागम (यंग प्रोफेशनल्स) कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज के बीच कार्य कर रहे हैं ऐसी संस्थाओं के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐसे स्वयं सेवक जो वर्तमान में किसी संस्था के रूप में समाज में कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में गुना के यूथ मोटिवेटर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट जो पिछले 15 वर्षों से युवा गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को समाज के बीच ले जा कर कार्य कर रहे हैं।उनको भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट भी अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एन वाय सी एवं कार्यक्रम अधिकारी रह चुके हैं।और जिले के ऐसे प्रथम युवा है जिनके पास ए,बी एवं सी प्रमाण पत्र है और दो अन्तर्राष्ट्रीय तीन राष्ट्रीय,और अनेक सम्मान प्राप्त है और जो आज वर्तमान में प्रखर समाज सेवी डाॅ एस एन सुब्बाराव जी की राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना के समन्वयक एवं स्वामी विवेकानन्द ग्रुप का संचालन कर रहे हैं। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने मुख्यमंत्री जी को स्वामी विवेकानन्द ग्रुप के कार्यों के बारे में संक्षिप्त में बताया।

सभागार में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुऐ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम सब को मिलकर गौरवशाली मध्यप्रदेश बनाना है युवा स्वयं का लक्ष्य निर्धारित करें और परिश्रम में कोई कमी न छोड़ें। मध्यप्रदेश में सकारात्मक बदलाव के लिए हमें नये संकल्प लें जिसमें विशेष अवसर पर पौधारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। दूसरा लिंग के आधार पर न तो परिवार और समाज में कहीं लड़के लड़को के साथ भेदभाव न करें। तीसरा जीवन में बिजली की व्यर्थ बार्बाद न करे बचाऐ चौथा नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग करें।और कहा कि हमने युवा शक्ति के साथ मिलकर कार्य करने का प्रारूप तैयार कर लिया है।अगले महिने में युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर युवा नीति की लागू की जायेगी।इस में शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं से संवाद करके नीति तैयार की जायेगी।इन गतिविधियों में अधिक से अधिक युवा शामिल हो और अपने सुझाव अवश्य दें।

इस सम्पूर्ण आयोजन में राहुल सिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस आयोजन में अशोकनगर से राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व छात्र हेमन्त कुमार योगी,नेहरू युवा केन्द्र गुना से प्रदीप केवट,एन एस एस से अमन श्रीवास्तव,अमित रघुवंशी ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो आर के विजय,जिला संगठक, विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्वयं सेवक बैतूल से प्रवीण परिहार, दीपाली पांडे,अक्षय जोशी शाजापुर,देवांशू गौतम जबलपुर एवं स्थानीय स्वयं सेवक की उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811