भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा की जिला बैठक प्रदेश महामंत्री वसीम उद्दीन, (गुड्डू टायर) साहब के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यालय रायसेन में संपन्न हुई।

बैठक में अल्प संख्यक मोर्चा को मिले राष्ट्रीय स्तर पे कार्यक्रम विकसित भारत यात्रा एवं नमो एप सभी लोगों से डाउन लोड करवाने विषयों पर विस्तृत चर्चा की है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी ने की ।

सभी मोर्चा पदाधिकारियों, प्रदेश से पधारे अतिथियों ने रायसेन की प्रसिद्ध दरगाह पर पीर फतेह उल्लाह साहब को चादर पेश की ओर दर्शन किए।