Let’s travel together.

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक टटोल रहे धरसीवा के भाजपाइयों की नब्ज

0 142

क्षेत्र के गांव गांव में कर रहे दौरा
सिलयारी में एक दिवसीय धरने में हुए सामिल
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक पवन सिंह इन दिनों धरसीवा विधानसभा के गांव गांव में दौरा कर रहे हैं वह कार्यकर्ताओ की बैठक भी ले रहे है पार्टी के कार्यक्रमो में भी शामिल हो रहे हैं और इस तरह वह कार्यकर्ताओ की नब्ज भी टटोल रहे हैं आगामी विधानसभा चुनाव में टिकिट से लेकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


प्रथक छत्तीसगढ़ गठन के बाद धरसीवा विधानसभा में 2003, 2008 ओर फिर 2013 के विधानसभा चुनाव में लगातार 3 बार भाजपा से देवजी भाई पटेल जीतकर विधायक बने लेकिन 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हार के कारण क्या रहे और अब पुनः भाजपा अपने गढ़ को वापस कैंसे हांसिल करेगी इसकी रणनीति भाजपा बना रही है पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार भाजपा छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने अपने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संवाद भी कर रही है और हर विधानसभा क्षेत्र में जितने वाले उम्मीदवारों को ही टिकिट देने की तैयारी है इसी तारतम्य में पश्चिम बंगाल के विधायक पवन सिंह का धरसीवा विधनसभा में दौरा जनसंपर्क महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


धरसीवा विधानसभा के सिलयारी में पश्चिम बंगाल से आये विधायक श्री पवन सिंह के नेतृत्व में मंडल की बैठक हुई तत्पश्चात सिलियरी में ही स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदशन हुआ शामिल हुआ इसके बाद विधायक पवन सिंह के नेतृत्व में सिलियरी मौहगाव में जनसंपर्क भी किया गया जिसमें उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला पूरे समय साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811