Let’s travel together.

मैरिज रजिस्ट्रार ब्यूरो व शादी कराने वाली संस्थाओ को अब वर -वधु का कराना पड़ेगा पुलिस वेरिफिकेशन:डॉ नरोत्तम मिश्रा

0 443

लव जिहाद के खिलाफ सरकार का एक औऱ मास्टर स्ट्रोक

भोपाल।लव जिहाद रोकने के लिए सरकार ने एक ओर मास्टर स्ट्रोक लगाया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि अब आने वाले समय मे मैरिज रजिस्ट्रार व शादी कराने वाली संस्थाओं को विवाह कराने से पूर्व वर ओर वधु का पुलिस वेरिफिकेशन कराना पड़ेगा।सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद रोकने के लिए कृत संकल्पित है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कल जो भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया था उसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है दोषी को बख्शा नही जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद के प्रति गंभीर है। सरकार लव जिहाद रोकने के लिए शादी कराने वाले मैरिज रजिस्ट्रार व आर्य समाज जैसी अन्य संस्थाओं के लिए शादी से पूर्व पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराने पर गंभीरता से विचार कर रहे है ।इस संबंध में शीघ्र फैसला ले लिया जाएगा।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह भी बड़ा कदम होगा। इससे लड़की को डबल प्रोटेक्शन मिलेगा।इस संबंध में धर्म स्वातंत्र्य कानून पहले ही लागू है। पुलिस वेरिफिकेशन कराने से इस तरह की शादियों को होने से पूर्व ही रोका जा सकेगा।
गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन कराने का मतलब यह नही है कि मौजूदा लव जिहाद कानून प्रभावी नही है लेकिन हम डबल प्रोटेक्शन चाहते है। इसलिए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे है ताकि भविष्य में श्रद्धा के 35 टुकड़े जैसी घटनाओं को रोका जा सके। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में लागू किया गया लव जिहाद कानून कितना प्रभावी है यह आंकड़े ही बताते है। जब यह कानून लागू हुआ था उस वर्ष 2021 में पूरे प्रदेश में लव जिहाद के 65 प्रकरण दर्ज हुए थे वर्ष 2022 में इनकी संख्या अब तक 49 है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लव जिहाद रोकने के लिए कृत संकल्पित है । लव जिहाद रोकने के लिए आगे भी जो कदम उठाने पड़े हम उठाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811