Let’s travel together.

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर क्लर्क को किया निलंबित

0 92

दो बीएलओ मिले गायब किया शोकाज नोटिस जारी
रायसेन।मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने और बिना पूर्व सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा बुधवार को तहसील कार्यालय रायसेन में पदस्थ संतोष कुमार कुशवाहा सहायक ग्रेड-3 (कानूनगो) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर

दिया गया है। निलंबन अवधि में कुशवाहा का मुख्यालय तहसील कार्यालय गैरतगंज नियत किया गया है ।निलंबन अवधि में बाबू कुशवाहा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 दिसम्बर को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का अंतिम दिवस है। कार्य की प्रगति के अवलोकन हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा तहसील कार्यालय रायसेन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार कुशवाहा सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जबकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी महत्वपूर्ण कार्य तहसील कार्यालय के कानूनगो द्वारा ही देखा जाता है। इसके अतिरिक्त सांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-142 के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुबे द्वारा वहां उपस्थित बीएलओ राजकुमार शाक्या से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रगति की जानकारी लिए जाने पर अवगत कराया गया कि उनके पास फार्म-6 उपलब्ध नहीं है। तहसील कार्यालय की कानूनगो शाखा से फार्म-6 बीएलओ शाक्या को प्राप्त नहीं हुए हैं। सहायक ग्रेड-3 कुशवा
हा का यह कृत्य मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। बाबू कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कुशवाह का मुख्यालय तहसील कार्यालय गैरतगंज नियत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811