Let’s travel together.

नगर परिषद में कार्यरत भृत्य को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

0 355

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

नगर परिषद सिलवानी में कार्यरत दीपक कलोसिया भृत्य को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद सिलवानी में कार्यरत दीपक कलोसिया भृत्य को नगर गौरव दिवस कार्यक्रम की सूचना आमंत्रण पत्र नगर के जन प्रतिनिधियों, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों को वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिस कार्य को उक्त कर्मचारी द्वारा पूर्णता से नही किया गया जिससे कार्यक्रम में अपेक्षित लोग सम्मिलित नही हो सके और इस कारण नगर परिषद की छबि धूमिल हुई है।
नगर परिषद सिलवानी के सीएमओ सुनील जैन ने आदेश क्रमांक 1838/2022 दिनांक 7/12/2022 में दीपक कलोसिया भृत्य को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एवं नगर गौरव दिवस कार्यक्रम की सूचना आमंत्रण नही मिलने पर नगर के जन प्रतिनिधियों, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति खेद प्रकट किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811