Let’s travel together.

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़- पौधे लगाना अतिआवश्‍यक है – प्रहलाद भारती

0 113

 

शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय शिवपुरी के क्रमांक 2 में अंकुर अभियान के त‍हत वृक्षारोपण किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के शा‍स‍कीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय शिवपुरी क्रमांक 2 में अंकुर अभियान के अंतर्गत म.प्र. पाठ्य पुस्‍तक निगम उपाध्‍यक्ष राज्‍यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर राज्‍यमंत्री ने क्रमांक 2 विद्यालय में शिक्षकों को उनके नए उत्‍तरदायित्‍व के लिए शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय को नई उचाईयों तक पहुंचाने में सभी शिक्षकों को उनके महत्‍वपूर्ण सहयोग और योगदान की प्रशंसा की। भारती ने विद्यालय में अंकुर अभियान अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण की सराहना की और इस अवसर कहा कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए, पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़- पौधे लगाना अतिआवश्‍यक है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति अचंना शर्मा ने कहा कि वृक्ष है तो हम है क्‍योंकि वृक्ष ही है जो हमें ऑक्‍सीजन देते है और जिससे सारे संसार के जीव- जन्‍तु जीवित रहते है अत: हमें इनका महत्‍व समझना चाहिए और इन्‍हें रोपकर इनकी देखभाल करना चाहि‍यें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अशोक गुप्‍ता, राजीव श्रीवास्‍तव, रीता अग्रवाल, हिंदू पारासर, विजय गुप्‍ता, अरूण राजौरिया सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा । कक्षा में उपस्थित छात्रों से भी संवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811