Let’s travel together.

धरसींवा के आदतन वाइक चोर को खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की दस वाइक बरामद

0 255

शहर में घूम-घूम कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आदतन चोर गिरफ्तार

 आरोपी से 10 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 6,30,000 /- रूपये के जप्त

सुरेंद्र जैन धरसीवा  रायपुर

धरसींवा के आदतन वाइक चोर को खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार किया हे। इनके पास से  चोरी की दस वाइक बरामद की गई हे। यह चोर शहर में घूम-घूम कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा श्री केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतू लगातार धरपकड की जा रही है इसी क्रम में थाना खम्हारडीह के अपराध क्र0-221/2024 धारा 379 भादवि के प्रकरण मे दिनांक 25.05.2024 को चोरी गई मशरूका होण्डा एक्टीवा क्रमांक- CG/07/BB/3534, रंग- सफेद, कीमती 35000/- रुपये की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही करण नेताम पिता स्व० सन्याशी नेताम उम्र 20 साल निवासी ग्राम- खौना डेरापारा थाना धरसींवा रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जो अपने मेमोरेण्डम कथन में प्रकरण में चोरी गई एक्टीवा के अलावा रायपुर शहर के विभिन्न जगहो सिविल लाईन, सरस्वती नगर, खम्हारडीह, रेल्वे स्टेशन के पास से अलग-अलग कम्पनी की दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया आरोपी की निशानदेही पर 06 नग एक्टीवा, 01 नग डियो, 01 नग महिन्दा डियोरो, 01 नग एचएफ डिलक्स, 01 नग हीरो मेस्ट्रो कुल 10 नग दो पहिया वाहन जुमला कीमती 6,30,000/- रूपये एवं वाहनों के लॉक को खोलने हेतू प्रयुक्त मास्टर चाबी को भी जप्त किया गया है। शहर के अन्य थानों में भी जप्त वाहनो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी विगत 06 माह से चोरी की वारदात को अंजाम देते आ रहा है जो अपने गांव के पास सिलयारी रेल्वे स्टेशन से प्रायः ट्रेन से रायपुर आकर वाहन चोरी के वारदात को अंजाम देता आया है जिसके विरुद्ध थाना आमानाका में भी अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन में उप.निरी. मनोज पटेल, प्र.आर. 1684 सचिन पाण्डेय, प्र.आर.- 142 दीपक पटेल, आर. 333 सबरू‌द्दीन खान एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाम आरोपी-
करण नेताम पिता स्व० सन्याशी नेताम उम्र 20 साल निवासी ग्राम खौना डेरापारा थाना धरसींवा रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811