Let’s travel together.

शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ

0 48

भोपाल/मंडीदीप रायसेन। प्रदेश के विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “सर्वोदय ज्ञान कुंभ : प्रतिभा सम्मान एवं स्कूल रैंकिंग चैंपियनशिप” का शुभारंभ मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने आधिकारिक पोस्टर का विमोचन कर किया।

इस अवसर पर देश की अग्रणी “सर्वोदय सामाजिक संस्था” के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। शिक्षा मंत्री ने संस्था के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं परीक्षा प्रणाली से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि OMR आधारित परीक्षा प्रणाली विद्यार्थियों में समय प्रबंधन, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

वहीं संस्थाध्यक्ष – पंकज जैन “प्रखर” ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और राष्ट्र निर्माण का आधार है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देते हैं।

OMR आधारित होगी सामान्य ज्ञान परीक्षा

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि “सर्वोदय ज्ञान कुंभ-2026” एक निष्पक्ष एवं पारदर्शी OMR आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता है। इसमें कक्षा 6 से 8 के जूनियर तथा 9 से 12 के सीनियर वर्ग के विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में 100 प्रश्न, 100 अंक एवं 100 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को अध्ययन बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक प्रतिभागी को QR सत्यापित डिजिटल प्रमाण-पत्र, सर्वोदय स्टूडेंट क्लब सदस्यता एवं SSC यूनिक आईडी भी प्रदान की जाएगी।

विद्यालयों और विद्यार्थियों की होगी रैंकिंग

प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले समेत विभिन्न स्तरों पर सहभागी विद्यालयों की टॉप-100 एजुकेशन रैंकिंग तथा संभाग, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर समेत प्रत्येक जिले के टॉप-500 विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों एवं विद्यालयों की उपलब्धियों को सर्वोदय पोर्टल पर भी प्रकाशित किया जाएगा, जिससे उन्हें व्यापक शैक्षणिक पहचान प्राप्त होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल परीक्षा आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रतिभा और विद्यालयों की गुणवत्ता को एक विश्वसनीय मंच प्रदान करना है।

लाखों रुपये के पुरस्कारों से होंगे सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। सर्वोदय ज्ञानश्री सम्मान के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को लाखों की सम्मान राशि, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इसके अलावा सर्वोदय उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान, सर्वोदय सहभागिता गौरव सम्मान, सर्वोदय प्रतिभा श्री पुरस्कार तथा सर्वोदय विद्यालय गौरव सम्मान के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट विद्यालयों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पंजीकरण एवं परीक्षा कार्यक्रम

प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण 27 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक होगा। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को अध्ययन बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। जनवरी माह में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं प्रतियोगिता का परिणाम 26 जनवरी 2027 को घोषित किया जाएगा।

रवीन्द्र भवन, भोपाल में होगा भव्य सम्मान समारोह

प्रतियोगिता के विजेताओं का प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उत्कृष्ट विद्यालयों, शिक्षकों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में नया अभियान बनेगा ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’

संस्था के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि “सर्वोदय ज्ञान कुंभ” केवल एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश के विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एक व्यापक शैक्षणिक अभियान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “हर प्रतिभा को मंच, हर विद्यालय को पहचान” के संकल्प को साकार करना है। संस्था ने प्रदेश के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता से जुड़ने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811