Let’s travel together.

खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सांची निलंबित

0 414

रायसेन।भोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह द्वारा कलेक्टर रायसेन श्री अरविंद दुबे के प्रस्ताव पर डॉ. सुनील राय, खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सांची जिला रायसेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है।
उनके विरुद्ध यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत की गई है। निलंबन अवधि काल में डॉ. राय का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,कार्यालय जिला रायसेन नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर जिला रायसेन श्री दुबे के प्रतिवेदन अनुसार आवेदिका श्रीमती कृष्णा मीना पत्नी श्री निर्मल मीना, निवासी टोरिया रातातलाई विकास खण्ड साँची, तहसील व जिला रायसेन की नसबंदी फेलियर होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भोपाल के अन्तर्गत आवेदिका को शासन स्तर से प्राप्त होने वाली क्षतिपूर्ति का मुआवजा निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं होने पर आवेदिका द्वारा क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किये जाने के लिए सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी ।

आवेदिका द्वारा सी.एम. हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत के समुचित निराकरण किये जाने के लिए निर्देश खण्ड चिकित्सा अधिकारी सांची डॉ. सुनील राय को दिये गये, जिसका पालन खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील राय द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं करते हुये प्रकरण का निराकरण समय-सीमा में नहीं किया गया। तत्पश्चात आवेदिका को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्राप्त होने वाली क्षतिपूर्ति राशि में अनावश्यक विलंब होने पर उक्त लापरवाही के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील राय के प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर उनके विरूद्ध निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811