Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने हितग्राहियों को प्रदान किए पीएम आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया

0 154

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा “प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण“ के अंतर्गत 3.50 लाख नवीन आवासों की स्वीकृति एवं हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम किश्त का वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने पीएम आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री का हितग्राहियों के नाम पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृति पत्र, हितग्राहियों को प्रदान किए गए। इस दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि सभी का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो जहां वह अपने परिवार के साथ आराम से रह सके। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी जिनके मकान स्वीकृत नहीं हुए हैं, वह चिंता ना करें। सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
वही सीईओ रश्मि चौहान द्वारा बताया गया कि सिलवानी जनपद पंचायत के अंतर्गत 346 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम किश्त के स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811