Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर अनाज से भरा हुआ मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

0 429

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र में सुबह के समय एक मिनी ट्रक भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर अनियंत्रित होकर पलट गया। आयशर मिनी ट्रक एमपी 09 जीएच 0945 विदिशा से अनाज भरकर इंदौर जा रहा था। रास्ते मे भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे के मुक्तापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर खाई में पलट गया। जिसमें ड्राइवर क्लीनर को मामूली चोट आई हैं। वहीं अनाज खाली करके दूसरे ट्रक में भरा गया। क्रेन मशीन द्वारा 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को खाई में से निकालकर सीधा किया गया। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की जान बाल बाल बच गई। बता दें कि ट्रक में ओवरलोड अनाज भरा हुआ था। जिस कारण झोल खाकर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811