Let’s travel together.

मण्डीदीप नगर पालिका के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

0 485

रायसेन।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर की उपस्थिति में नगर पालिका मण्डीदीप के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 क तथा इसके तहत बने मप्र नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधान अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सम्पन्न हुई। जिसके तहत मण्डीदीप नगर पालिका का वार्ड क्रमांक-1 महावीर वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-2 बालगंगाधर तिलक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-3 राजा भोज वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-4 इंदिरा गांधी वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-5 दुर्गा चौक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-6 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित हुआ।


इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-7 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-8 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-9 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-10 डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-11 स्वामी विवेकानंद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-12 चन्द्रशेखर वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-13 गुरूनानक वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-14 शिवाजी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-15 गुरूगोविंद पंत वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-16 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-17 महाराणा प्रताप वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-18 राजीव गांधी वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक-19 जवाहरलाल नेहरू वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-20 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक-21 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-22 डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-23 शहीद भगत सिंह वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-24 शहीद मंगल पाण्डेय वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-25 तात्या टोपे वार्ड अनारक्षित (महिला) तथा वार्ड क्रमांक-26 शहीद रामप्रसाद बिसमिल वार्ड अनारक्षित (मुक्त) किया गया है। इस प्रकार 04 वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जनजाति, 07 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 07 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए तथा शेष 07 वार्ड अनारक्षित मुक्त रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811