Let’s travel together.

भारतीय बाल अकादमी ने एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

0 114

– एंटीबायोटिक दवाओं के कारण जीवाणुओं की बढ़ती हुई प्रतिरोधक क्षमता को लेकर दी जानकारी

– मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डाक्टरों एवं स्टाफ को जागरूक किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सोमवार को भारतीय बाल अकादमी शिवपुरी ने शासकीय श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में एंटीबायोटिक दवाओं के लिए जीवाणुओं की बढ़ती हुई प्रतिरोधक क्षमता की रोकथाम हेतु , प्रशिक्षु डाक्टरों एवं स्टाफ को जागरूक किया।
विश्व भर में ये एक बहुत ही गंभीर समस्या देखने में आ रही है। जो भी बीमारियों के कारक जैसे बैक्टीरिया, वायरस, फंगस, एवं परजीवी हैं ये दवाओं के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं, जिसके फलस्वरूप ये दवाएं रोगी की बीमारी में असर नहीं करती हैं। लगभग 7 सात लाख लोग प्रति वर्ष इस कारण मौत के मुंह में चले जाते हैं। कार्यक्रम में डा निसार अहमद बाल रोग विशेषज्ञ, डा प्रियंका गर्ग एसोसिएट प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स विभाग, डॉ राजेन्द्र पवैया असो प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बारे में इंटर्न डाक्टर और स्टाफ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी और इसके बचाव के उपाय भी बताए। इस कार्यक्रम में आमजन को इसके बचाव हेतु निम्न उपाय करना बताया गया। इनमें अपने चिकित्सक से सलाह लेकर सही दवा, सही मात्रा में, और सही समय तक लेना चाहिए। कभी भी काउंटर पर से दवा लेकर इलाज न करें। स्वयं कोई भी दवा न लें। कुछ बीमारियां निश्चित समयावधि में ठीक हो जाती हैं, जैसे सामान्य सर्दी ज़ुकाम इसमें अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेना चाहिए। चिकित्सकों को भी रोग का सही निदान कर रोग के अनुसार सही दवा से सही मात्रा (डोज) में निश्चित समयावधि तक उपचार प्रदान करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811