Let’s travel together.

वन माफिया फिर हुए सक्रिय डेढ़ लाख की सागौन और 10 साइकिलें जब्त

0 131

वन विभाग के अमले को देखकर भागे वन माफिया

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले की बेगमगंज वन परिक्षेत्र में वन माफिया सक्रिय है जो अवैध रूप से सागौन काट कर उसका परिवहन कर रहे हैं जिन पर बराबर वन परिक्षेत्र द्वारा कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके कुछ दिन के लिए वन माफिया भूमिगत हो जाते हैं उसके बाद इलाका बदलकर सागौन की अवैध कटाई शुरू कर देते हैं।
इस बार वन माफियाओं ने वाहन जप्त होने के डर से साइकिलों से सागौन की लकड़ी को जंगल से कटकर अवैध परिवहन साइकिलों से कराना शुरू किया ।

जैसे ही मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा मवई के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध रूप से सागौन लकड़ी काटकर साइकिलों पर रखकर ले जाते समय दबिश दी ।वन स्टाफ को देखकर आरोपी 10 साइकिलें एवं 20 नग सागौन चरपट लकड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकले । हालांकि वन विभाग की टीम ने वन माफियाओं का पीछा किया लेकिन वन माफिया जंगल के रास्तों के जानकार होने के कारण वे अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए
मौके पर उक्त वनोपज एवं साइकिल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में वन विभाग से प्रदीप लोधी वनपाल, प्रताप ग्रेवाल वनरक्षक, विकास साहू वनरक्षक, सद्दाम खान वनरक्षक एवं वन समिति मवई ,जमुनिया महुआखेड़ा,करहोला,मरखेड़ा टप्पा, खिरिया नवलशाह के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जप्त वनोपज 20 नग सागौन चरपट एवं 10 साइकिल की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए आंकी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने बनाए पर्यटन स्थलों के चित्र     |     प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर     |     नगर परिषद बरेली ने चलाया विशेष सफाई अभियान, डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की कराई छंटाई     |     शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बरेली में अनियमितताओं को लेकर स्टाफ असंतुष्ट दिए आबेदन     |     भोपाल में आचार्य श्री समयसागर महाराज के दर्शन किए डॉ. मोहन भागवत ने      |     छत्तीसगढ़ के प्राचीन 36 गढ़ों में से एक ‘कुंवरगढ़’ का वैभव लौटा, कैबिनेट की मुहर के बाद पूरे धरसींवा क्षेत्र में दीवाली जैसा जश्न     |     विवेक, आत्मशुद्धि और अहिंसा से प्रशस्त होता है आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग : मुनि श्री प्रमाणसागर     |     बीजेपी में आने के बाद गोपाल ने उनसे वोट चुराने का तरीका सीख लिया था- सज्जनसिंह वर्मा     |     ग्राम पटी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की दी जानकारी     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जिला स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर देवनगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811