Let’s travel together.

मंगलम संस्था पर मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन 25 नवंबर को

0 114

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के मंगलम केंद्र पर 25 नवंबर को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पूर्व में चिन्हित दिव्यांगजनों को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग का वितरण मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।
मंगलम संस्था के अध्यक्ष राकेश गुप्ता और सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि बीते 27 फरवरी को शिवपुरी में मंगलम केंद्र पर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से मॉडलर कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर के दौरान निशुल्क दिव्यांगजनों की जांच और माप की गई थी। इस दौरान जिन दिव्यांगजनों का माप किया गया था उन्हें मॉड्यूलर कृत्रिम अंग का वितरण 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी। इस शिविर में उन्हीं दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे जिनका पूर्व में माप और चयन किया गया था। इस दौरान मंगलम संस्था के पदाधिकारीगण और नारायण सेवा संस्था उदयपुर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811