Let’s travel together.

भारतीय दर्शन की ज्ञान परंपरा पर पी जी कॉलेज में आयोजित होगी दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

0 390

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

भारतीय दर्शन की ज्ञान परम्परा को विचार गोष्ठी के माध्यम से चिन्तन स्तर की प्रक्रिया पर परिचर्चा करते एवं दर्शन और ज्ञान के भारतीय परिदृश्य का मानविकी और कला के गुणवत्तापूर्ण योगदान का निदर्शन,वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और जीवन मूल्यों के उच्चतम उद्देश्य की आदर्श स्थिति के प्रति जागरूक करने के सद्प्रयास करते हुए भारतीय दर्शन की ज्ञान परंपरा विषय पर अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज में 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगा, जिसके उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ जी एस रोहित,अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा सागर संभाग और मुख्य अतिथि डॉ विक्रांत सिंह चौहान जन भागीदारी अध्यक्ष,पी जी कॉलेज एवं सारस्वत अतिथि शासकीय महाविद्यालय जबेरा के पूर्व प्राचार्य डॉ एन आर राठौर होंगे और समापन सत्र की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार और मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल और दमोह विधायक अजय टंडन होंगे।शोध संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता डॉ एम्मा सीतामबुली,डायरेक्टर नेशनल कंसलटेंसी सर्विस,लुसाका,जांबिया (अंतर्राष्ट्रीय वक्ता) डॉ हरिराम मिश्रा,अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध शिक्षाविद, अध्यापक संस्कृत एवं प्राच्य विद्या अध्ययन संस्थान,जेएनयू,नई दिल्ली, डॉ बृजकिशोर गुप्ता,बेंगलोर, डॉ मीनाक्षी जोशी इलाहाबाद विश्वविद्यालय और डॉ एन एस ठाकुर,सागर होंगे। संगोष्ठी की संयोजक डॉ अनिता ने बताया कि भारतीय दर्शन की ज्ञान परंपरा भारतीय जीवन मूल्यों आध्यात्म तथा विभिन्न पक्षों को जोड़ती हुई संस्कृति और समाज में हमारे लोकाचार से जुड़ी हुई है, वसुधैव कुटुंबकम की यह संस्कृति विश्व को वर्तमान संदर्भों में जागृत करने वाली है यह संगोष्ठी समाज के लिए उनकी चेतना का आधार बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811